May 24, 2026

ग्रा० वि० वि० में योग प्रशिक्षण प्रातः कालीन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2022 को चित्रकूट में 75 स्थानों पर एक साथ और एक ही समय पर योग कार्यक्रम आयोजन की सहमति बनी है।चित्रकूट के संदर्भ में लिया गया यह सामूहिक निर्णय स्वतंत्रता की 75वी वर्ष गांठ के मद्देनजर हुआ है। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के नवीन पृथक परिसर  में आज योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने स्वयं विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया।बडे उत्साह के साथ लोग योग प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस अवसर पर कुलपति प्रो मिश्रा ने 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रम में  ज्यादा से ज्यादा लोगों से सहभागिता का  आवाहन किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed