December 13, 2025

विंध्य प्रदेश को किसान कामगार संगठन का समर्थन

1 min read

सतना-किसान कामगार संगठन ने विंध्य पुनर्निर्माण की मुहिम चला रहे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी को समर्थन दिया है। सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में किसान कामगार के शीर्ष पदाधिकारी विश्वजीत सिंह परिहार ने इस बात की आवश्यकता जताई है कि यदि विंध्य के किसानों को आगे बढ़ना है तो पृथक विध्यप्रदेश आवश्यक है। मैहर विधायक ने कहा कि विध्य अपने भूगर्भीय संसाधन से प्रदेश को खासा राजस्व देता है। लेकिन इसका लाभ विंध्य वासियों को नहीं मिलता। ऐसे में विंध्य की प्रगति के लिए विंध्य प्रदेश का निर्माण आवश्यक है। बता दें की पिछले 11 दिनों से हक के लिए संघर्ष कर रहीं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को एक नया आयाम तब मिला जब भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि नारी शक्ति की ऐतिहासिक एकता के साथ उठाए गए मामले वाजिब हैं जिनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान किसान कामगार के विश्वजीत सिंह परिहार, राजेश दुबे, रज्जन त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *