February 14, 2026

एसडीएम ने कहा झूठा तो वृद्धा ने उतारी चप्पल।

1 min read
Spread the love

पन्ना- तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ में खाद्यान्न वितरण में धांधली के आरोपों से घिरे सेल्समैन विनोद चतुर्वेदी और समिति प्रबंधक मनोहर सिंह पर कार्रवाई नहीं होने से कनिष्ठ खाद्य अधिकारी सरिता अग्रवाल पर भी ग्रामीणों द्वारा मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, विगत दिनों अगले दिन खाद्यान्न वितरण का आश्वासन देकर गायब हुए खाद्य अधिकारी आज फिर एसडीएम सतनारायण दर्रो के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान बराछ पहुंची, जहां एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई इस दौरान एक वृद्ध महिला द्वारा कहा गया कि कई महीनों का राशन वितरित नहीं किया गया सेल्समैन एक माह का राशन देकर पांच-पांच माह का खाद्यान्न दर्ज कर देता है जिस पर एसडीएम द्वारा महिला को झूठा कहने पर महिला ने चप्पल उतार ली और जुबान संभाल कर बात करने की चेतावनी दी, इस दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है न ही हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।

संदीप विश्वकर्मा ब्यूरोचीफ भारत विमर्श पन्ना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed