July 28, 2025

सतना निर्माण कार्यों की कछुआ चाल, पांच साल में नहीं हो पाया नहरों का काम

1 min read
Spread the love

सतना- सांसद गणेश सिंह ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। स्वीकृत हो चुके कार्यों के शीघ्र भूिम पूजन कराकर कार्य प्रारंभ कराएं और समय-सीमा में पूर्ण करें। बैठक के दौरान सांसद ने रैगांव विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभागवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। विभागों ने बताया कि लगभग सभी घोषणाओं में प्रारंभिक तैयारी, कार्यों की स्वीकृति सहित अन्य कार्यवाहियां कर ली गई है। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी क्रम में सांसद ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित स्वीकृत परियोजना कार्यों की समीक्षा की। सीईओ एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्मार्ट सिटी तन्वी हुड्डा ने बताया कि स्मार्ट सिटी सतना परियोजना में 952 करोड़ के कुल 74 प्रोजेक्ट लिए गए है। इनमें 134 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कर लिए गए है। 256 करोड़ रूपए लागत के 24 प्रोजेक्ट कार्य प्रगतिरत है। वहीं 201 करोड़ 91 लाख रूपए के 10 प्रोजेक्ट कार्यों के आॅनलाइन टेंडर हो गए है तथा 359 करोड़ के कुल 22 प्रोजेक्ट वर्क डीपीआर स्टेज में है। बैठक में कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही तथा विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *