March 13, 2025

ब्रेकिंग न्यूज- चित्रकूट बाईपास में मिला महिला का शव

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- के नयागांव थाना क्षेत्र रजौला बाईपास में सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सत्यभामा मिश्रा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम भांटी पोस्ट सगरा तहसील हुजूरपुर थाना रायपुर करचुरियान की बताई जा रही है। मौके पे पहुचे नयागांव थाना संतोष कुमार तिवारी के द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी घटना स्थल में पंहुचे परिजनों ने बताया कि महिला के पति शिक्षक थे और अब उनका मानसिक संतुलन सही नही है उनके एक लड़का और एक लड़की है। महिला अपने गांव से सब्जी लेने के बहाने से रीवा आयी थी लेकिन वह चित्रकूट कैसे पहुंची इसकी जानकारी हमे नही है। नयागांव थाना पुलिस के द्वारा पंचनामा कर शव को जानकी कुण्ड शव घर ले जाया गया लेकिन महिला डॉ. ना होने की वजह से शव का पीएम नही हो सका पीएम के लिए जिला चिकित्सालय सतना भेजा गया। चित्रकूट भगवान राम की कर्मभूमि होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश के मुखिया के द्वारा चित्रकूट को मिनिस्मार्ट सिटी भी घोषित किया गया है लेकिन यहाँ पीएम करने के लिये महिला डॉ० तक नहीं हैं चित्रकूट से सतना 80 किलोमीटर  भेजना पड़ रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *