राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एनएसयूआई ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
1 min read
सतना- राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस चैराहे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव भूप सिंह चंदेल ने कहा कि बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर राष्ट्रव्यापी पुतला दहन किया गया और भाजपा सरकार के संस्कारों को उजागर किया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के कथित तौर पर सबूत मांगने को लेकर राहुल गांधी पर हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि उन्होंने कभी उनके पिता के बारे में सबूत नहीं मांगा। जिसके बाद से कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अभिनव चैरसिया, विधानसभा अध्यक्ष मयंक वर्मा, गौरव सिंह परिहार, नितिन सोनी, सुजीत शुक्ला, गोलू सिंह, सौरभ गुप्ता, अमन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०