February 18, 2026

जमीन का कब्जा दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

सतना- जिले के रामपुर बाघेलान अंतर्गत ग्राम मरौहा में गांव के सरहंगो द्वारा जमीन में कब्जा कर लिया गया है। ग्रामवासियों ने अपनी जमीन का सीमांकन कराकर कब्जा दिलाया जाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर के नाम सौंपा गए ज्ञापन में ग्रामवासी रामलाल, श्यामकली सूरजदीन सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के सरहंग रामकृपाल कुशवाहा और शिवकुमार कुशवाहा द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर फसल उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। फरियादियों ने बताया कि कब्जा धारियों द्वारा हम लोगों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम वासियों ने जमीन का सीमांकन तहसीलदार रामपुर बघेलान द्वारा कराकर कब्जा दखल जिला जाने की मांग की है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *