October 4, 2026

एजुकेट गर्ल ने मनाया 14 वां स्थापना दिवस

1 min read
Spread the love

चित्रकूट-बालिका शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत एजुकेट गर्ल्स संस्था ने मनाया 14वां स्थापना दिवस समारोह
दिनांक, जिला, उत्तर प्रदेश – बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था एजुकेट गर्ल्स ने अपना 14वां स्थापना दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्था के स्वयंसेवको, कार्मिकों, सरकारी अधिकारी, टीम बालिका ने जुड़ कर समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में 60 से भी अधिक लोगों ने जिला स्तर पर हिस्सा लिया।
जिला चित्रकूट ब्लॉक चित्रकूट -1 गांव शिवरामपुर दिन ( शुक्रवार ) को शिवरामपुर में एजुकेट गर्ल्स संस्था का 14 वा स्थापना दिवस पूरी धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गीत श्रीवास्तव जी (एस आर जी ) उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गीत श्रीवास्तव जी (एस आर जी ) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, एजुकेट गर्ल्स संस्था का कार्य अनामांकित और ड्रॉप आउट बालिकाओं को चिन्हित कर उनका नामांकन करना बड़ा ही सराहनीय कार्य है। दूर दराज के क्षेत्र से आए हुए टीम बालिका (स्वयं सेवक) साथियों का निशुल्क भाव से गांव की बालिकाओं के घर जाकर नामांकन करवाना प्रशंसनीय कार्य है।
एजुकेट गर्ल्स के रीजनल मैनेजर नितिन कुमार झा ने बताया “ कोरोना महामारी से लोगों के रोजगार, स्वास्थ्य और स्कूली बच्चों की शिक्षा पर व्यापक असर पड़ा है। इन हालातों के बाद भी संस्था के ऐसे कई स्वयंसेवक हैं जिन्होनें गांवों में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग किया है। हमारे सभी साथियों की मेहनत से आज हम 14वा स्थापना दिवस मना रहे है”।
एजुकेट गर्ल्स के डिस्ट्रीक्ट मैनेजर शबनम सैफी जी ने बताया, “बालिका शिक्षा के इस कार्य को पूरा करने में जमिनीस्तर पर कार्य करने वाले हमारे साथियों का बहोत सहयोग मिलता है। हम सभी के लिए पीछला साल काफी चुनौतियों भरा रहा। फिर भी हमारे टीम ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के कार्य में सराहनीय कार्य किया है। इस साल हम और जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते है।
स्थापना दिवस समारोह पर टीम बालिका के सम्मान में संस्था की ओर से अतिथि के हाथों से सभी को विशिष्ट भेंट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में टीम बालिका साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण ,नाटक,गीत ,संगीत में भाग लिया। इस मौके पर रोशन लाल जी ,अशोक जी ,पुष्पा सिंह जी ,रमेश प्रसाद जी ,विशंभर नाथ जी ,राजेश कुमार जी ,हरीशंकर जी आदि शिक्षक गण , सुभाष चंद्र जी और एजुकेट गर्ल्स से अनिल कुमार यादव जी (जिला रसद विशेषज्ञ),भूपेन्द्र परमार जी(जिला लेखा एवं वित्त विशेषज्ञ )कासिफ़ जी (एच आर ),अमित कुमार(ब्लॉक प्रोग्रामऑफिसर ),दिलीप ,पुष्पेंद्र,पवन,अनीश ,राजेन्द्र ,महेश ,विजय ,अरुण(क्षेत्रीय समन्यवक) जी मान्यवर उपस्थित थे।
एजुकेट गर्ल्स के बारे में: एजुकेट गर्ल्स एक ग़ैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए समुदायों को प्रेरित करता है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 21,000 से अधिक गांवों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, एजुकेट गर्ल्स स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान, नामांकन, और स्कूलों में ठहराव बनाए रखने और सभी बच्चों (दोनों – बालिकाओं और बालकों) के लिए साक्षरता और अंक गणितीय योग्यता में बुनियादी सुधार के लिए मदद करता है । अधिक जानकारी के लिए।

सुभाष चन्द्र ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.