ब्रेकिंग न्यूज- देर रात गुप्त गोदावरी में बदमाशों ने की फायरिंग
1 min read
चित्रकूट- गुप्त गोदावरी में रात 3 बजे रिटायर्ड फौजी पुष्पराज कचेर के घर में बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई। काली कलर की एक्सयूवी गाडी के कांच तोड़ डाले। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया। वहीं एक 315 बोर कारतूस का खोखा बडकू यादव के घर के सामने भी मिला है। पुष्पराज 28 जून 2021 को रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड फैजी का ससुराल गुप्त गोदावरी में है, यहां वो पत्नी के साथ लगभग 13 वर्षों से रह रहे थे। वो मूल रूप से रीवा जिले की त्योंथर तहसील के लखवार गांव के निवासी है। इनके ससुर भी फैज में थे।
पिछले वर्ष भी गुप्त गोदावरी में रात 11 बजे के कुछ असमाजिक तत्वों ने गोली चलाई थी, विगत कई माह से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा गुप्त गोदावरी में लगता था जो कट्टे लेकर आते थे, जिसकी खबरे भी सोशल मीडिया में चलती थी, वहीं गत दिवस टेढ़ी गांव के ग्रमीणों ने कई लोगों को असलहे के साथ भी देखा था। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी से की गयी लेकिन थाना पुलिस द्वारा न तो गश्त किया गया और न ही ग्रमीणों से चर्चा। सूत्रों की माने तो बीट प्रभारी इतने लापरवाह है जिसकी बदौलत क्षेत्र में असमाजिक तत्व दहसत फैला रहे हैं। बताते चले की पूर्व में भी गुप्त गोदावरी मे आकर गोली चलाकर दहसत फैलाई गयी लेकिन पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति कर गहरी निद्रा में चली जाती है। क्षेत्र में नाबालिग लड़के कट्टे लेकर घूमते है इस ओर पुलिस का ध्यान नहीं जाता। लोगों में दहशत है कि पुलिस की इस तरह की लचरता से फिर कोई गिरोह पनप न जाये।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०