October 26, 2026

अनुष्का शर्मा की फ़िल्म “परी” पाकिस्तान में बैन, विराट ने कहा- मेरी पत्नी का..

1 min read
Spread the love

दिल्ली-पाकिस्तान में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बैन कर दी गई। पाक मीडिया के मुताविक, वहां के सेंसर बोर्ड ने कहा है कि इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट और डायलॉग इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ हैं। तो वहीँ,विराट ने ट्वीट करके फिल्म को लेकर अनुष्का की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया कि परी, मेरी पत्नी (अनुष्का) का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। बता दें कि भूतिया फिल्म “परी” शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पाक मीडिया ने सेंसर बोर्ड के सूत्रों के हवाले से यह भी लिखा है कि फिल्म में कुरान की आयतों को हिंदू मंत्रों के साथ मिलाया गया है। इसमें कुरान की आयतों को काले जादू के लिए इस्तेमाल करते हुए मुस्लिमों को नकारात्मक तरीके से पेश किया गया है।

विराट ने कहा- “मैने कल रात फिल्म परी देखी, यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। मेरी देखी अब तक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है फ़िल्म देखते वक्त मुझे काफी डर भी लगा,लेकिन मैने पूरी फ़िल्म देखी और मै इस फ़िल्म को देखने के बाद यही कहूँगा कि अनुष्का शर्मा तुम पर फक्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.