July 23, 2025

सड़क हादसे में महिला की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरा सिरवारी यादव बस्ती गुप्तगोदावरी मार्ग में 13 दिसंबर को चित्रकूट से गुप्तगोदावरी जा रही ऑटो क्र० MP- 19- R-8167 गलत साईड से जा रही थी और अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे से गुजर रही बस्ती की महिला शुभिया पत्नी रामशरण यादव को जोरदार ठोकर मार दिया था, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घायल महिला का इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था जिसकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया। महिला की चार लड़कियां और एक लड़का जो नाबालिग है। लेकिन नयागांव थाना पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जबकि ऑटो चालक के द्वारा ऑटो को घटना स्थल पर ही खड़ा कर दिया गया था। लेकिन दो दिवस पूर्व ऑटो मालिक के द्वारा ऑटो को ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक अभी ऑटो नयागांव थाना में खड़ा कर लिया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *