खुशखबरी: अब 12वीं की परीक्षा से पहले ही दे सकते हैं CLAT
1 min read
भोपाल- नए शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए एडमिशन ले चुके विद्यार्थियों के लिए खुशखबर है। विधि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक जो विद्यार्थी 12वीं में पढ़ रहे हैं और CLAT की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए CLAT का आयोजन 8 मई 2022 को किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद व्यवस्था बदल जाएगी। अगले सत्र 2022-23 की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को 18 दिसंबर 2022 में ही CLAT में शामिल होने का मौका मिल जाएगा।
दरअससल, CLAT अब दो अलग-अलग सेशन का CLAT एग्जाम एक ही साल में आयोजित होगा। यानी एक ही साल में दोनों सेशन की परीक्षाएं होंगी। कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट, 8 मई 2022 और कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 की परीक्षा एक साथ 18 दिसंबर 2022 को आयोजित होगी। ऐसा पहली बार है जब दो अलग-अलग सेशन का क्लेट एग्जाम एक ही साल में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा शेड्यूल के लिए काउंसलिंग फीस भी कम कर दी गई है। कंसोर्सियम के सेक्रेटरी कम ट्रेजर प्रोफेसर सुधीर कृष्णा स्वामी ने यह जानकारी दी है।
भारत विमर्श भोपाल म०प्र०