May 18, 2024

27 सितंबर को शांतिपूर्ण बंद होगा सतना

1 min read
Spread the love

सतना- संयुक्त किसान मोर्चे की आवश्यक बैठक ईस्वर चंद त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त किसान मोर्चा सतना के संयोजक अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा की सतना में शांतिपूर्ण बंद किया जाएगा जिसमें व्यापारियों और अन्य व्यवसायियों से अपील की जाएगी कि आप किसानों के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। आज की बैठक का संचालन करते हुए टीयूसी के महासचिव कामरेड संजय सिंह तोमर ने कहा की भाजपा सरकार लगातार मजदूरों किसानों के खिलाफ जन विरोधी कानून बना रही है उसने मजदूरों के हितों पर कुठाराघात करते हुए 4 श्रम कोड बनाए हैं जिसका सभी मजदूर संगठन मजबूती के साथ विरोध करते हैं। रामपुर संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक केके शुक्ला ने कहा की 27 सितंबर को भारत बंद के दिन रामपुर बघेलान में किसान ट्रैक्टरों के साथ बाजार में व्यापारियों से बंद की अपील करेंगे।
आज की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा सतना का गठन किया गया, जिसमें संयोजक अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट और संरक्षक के रूप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में विजय देवसेना का चयन किया गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा सतना में कोर कमेटी के रूप में भारतीय किसान यूनियन से इंद्रजीत पाठक द्वारिका प्रसाद तिवारी दिलीप सिंह,अखिल भारतीय किसान सभा से केके शुक्ला अर्जुन दहिया, किसान कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह कृष्णेंद्र सिंह,किसान मजदूर संगठन से अरुण मिश्रा श्रीकांत द्विवेदी, अग्रगामी किसान सभा से हीरामन सिंह जेठक प्रताप सिंह कृपा निधान शुक्ला को रखा गया है। आज की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक भारत बंद को लेकर सतना शहर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमे किसान नेता जनता को भारत बंद को लेकर जानकारी देंगे।
भारत बंद की पूर्व संध्या पर 26 सितंबर को सायं 5 बजे पुष्करणी पार्क से मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चे के प्रवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि 27 सितंबर भारत बंद के पहले जिले के सभी व्यापारिक संघटनो एवं मजदूर संगठनों से भी किसान मोर्चे का प्रतिनिधि मंडल मिलकर बंद के समर्थन में सहयोग की अपील करेगा।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.