November 10, 2026

मासूम के हत्यारों को एक फाँसी और दूसरे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

1 min read
Spread the love

सतना- जिले के रहिकबारा गांव में 6 साल के मासूम की हत्या में मामले ने आज सत्र कोर्ट नागौद ने सजा सुनाई। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विजय डांगी ने दोनों अभियुक्तों में एक को फांशी तो महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं मामला ढाई साल पुराना है जब घर के पास खेल रहे 6 वर्सीय मासूम शिवाकांत प्रजापति को अगवा कर लिया गया था और फिर हत्या कर दी गई थी ।पुलिस को गुमराह करने हत्यारो ने दो लाख की फिरौती मांगी थी ।24 घण्टे के अंदर पुलिस के डीएसपी रेंक की डांग सायरा ने अहम सुराग दिया था और न केवल आरोपियों को चिन्हित किया था बल्कि कीचड़ युक्त तलैया में दफन लाश तक तलाश ली थी ।
मामला रहिकबारा गांव में 6 साल के मासूम की हत्या का था। नागौद थाना क्षेत्र के रहिकबारा से घर के पास खेल रहे 6 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था ।घटना 12 मार्च 2019 की थी ।साम 6 बजे मृतक के चाचा को फिरौती का फोन आया था और दो लाख की फिरती मांगी गई थी ।पुलिस ने तप्तीस सुरू की थी और जल्द ही उस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया था और सिम खरीदने बाली महिला को भी ।पुलिस ने डॉग सायरा की मदद ली और पूरे घटना का राज खुल कर सामने आया ।महज 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने मृतक मासूम के चचेरे चाचा अनुताभ और एक महिला को हिरासत में लिया था और शब को बरामद किया था ।हत्यारो में मासूम को अगवा कर घर पर ले गए थे और गला घोंट कर हत्या की थी ।पुलिस को गुमराह करने फिरौती मांगी थी । अब इस मामले में फैशला आ चुका ।दोनो हत्यारो में से अनुताभ को फांशी तो विभा प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा पड़ी ।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.