November 10, 2026

सांसद गणेश सिंह ने किया मंदाकिनी गंगा शयन आरती का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- मध्यप्रदेश के हिस्से मे आने वाले मां मंदाकिनी घाट पर आज रविवार की शाम से नियमित रूप से गंगा शयन आरती का शुभारंभ किया गया। सांसद श्री गणेश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे मां मंदाकिनी गंगा की भव्य आरती की गई।इस अवसर पर समाज सेवी मदनदास देवी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की आध्यात्म, पर्यटन, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता मे गत सप्ताह रामपथ वन गमन मार्ग एवं धार्मिक नगरी चित्रकूट के विकास संबंधी बैठक मे मध्यप्रदेश के हिस्से के मां मंदाकिनी के घाट पर भी नियमित रूप से गंगा शयंन आरती किये जाने का निर्णय लिया गया था।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.