February 11, 2026

कोरोना कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया फैसला

1 min read
Spread the love

सतना- मध्यप्रदेश में संडे का लॉकडाउन खत्म, नहीं लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू,खुलेंगे बाजार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद संडे को होना वाला लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। रविवार को लगने वाला कोरोना कर्फ्यू को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। 
प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।  
वहीं प्रदेश में रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। तीसरी लहर के लिये अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। वहीं वैक्सीनेशन में शनिवार को मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में आज करीब 10 लाख  लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी अपील की है, कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहे, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *