October 31, 2026

चित्रकूट डीएम समेत अन्य लोगो ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- जिले के जिला चिकित्सालय और जानकीकुंड अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल सबसे पहले पहुंचे और शिविर का शुभारंभ कर उन्होंने रक्तदान भी किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। इस रक्त बैंक में एकत्र किए जाने वाले रक्त का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। जरूरतमंदों को समय से रक्त मिलने की व्यवस्था की जाए। इस शिविर में कई महादानीयों ने रक्तदान कर एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। प्रभारी सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. आर के गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, जानकीकुंड अस्पताल के निदेशक डॉ. वीके जैन, डॉ. एबीएस राजपूत, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बुंदेली सेना के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, दवा वितरक एसोसिएशन के महामंत्री अंकित पहाड़िया, प्रभास महासंघ के लवलेश विराग व साधना, समाजसेवी कमलेश कुमार, राजेश सोनी, महेंद्र मिश्रा, रुकमणी सेवा संस्थान, चित्रकूट प्रेस क्लब और सेवर ऑफ लाइफ के प्रतिनिधियों के अलावा जिला अस्पताल और जानकीकुंड अस्पताल के रक्त बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने रक्तदान किया और रक्तदान करने वालों का उत्साह भी बढ़ाया।

सुभाष पटेल ब्यूरो चीफ चित्रकूट भारत विमर्श उ.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.