November 10, 2026

कोरोना महामारी को लेकर लोग हुए बेपरवाह

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- में अमावस्या कल है लेकिन विगत 3 दिनों से लगातार चित्रकूट में श्रद्धालु पहुंच रहे है.. आज सुबह की तस्वीरें हैं, कामदगिरि प्रथम मुखारविंद, प्राचीन मुखारविंद मंदिर, लक्ष्मण पहाड़ी,रामघाट में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिख रही है लेकिन किसी के चेहरे पर मास्क नहीं है, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा, ऑटो चालक बिना मास्क के 1 दर्जन से अधिक सवारी लेकर के फर्राटा भर रहे हैं…. अब जब कल अमावस्या लगेगी तो  दर्जनों जिले के लाखो श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचेंगे यूपी के चित्रकूट जिला प्रशासन ने तो खाना पूर्ति के साथ आमावश्या मेला संपन्न कराने की तैयारियां भी शुरू कर दी है बैठक में संतो के साथ चर्चा भी हो चुकी है, मध्यप्रदेश शासन ने अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं जा रही की है अब सवाल यह है कि जब आम दिनों में श्रद्धालु स्थानीय दुकानदारों,ऑटो चालकों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है किसी भी तरह नियम का पालन नहीं किया जा रहा है तो क्या फिर अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ चित्रकूट में एकत्रित होने पर संक्रमण फैलने की स्थिति बनेगी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के अभी तक वैक्सीनेशन भी नहीं करवाया है विगत 2 महीने पूर्व अमावस्या लगने के बाद चित्रकूट के मठ मंदिरों में बड़े पैमाने पर कोरोना फैला था और कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद के पुजारी,प्रथम मुखारविंद के  कर्मचारी समेत कई लोगो ने कोविड से जान भी गंवा दी थी।

सुभाष पटेल की रिपोर्ट के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष सवांददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.