February 15, 2026

एन. एस. एस. का सात दिवसीय शिविर

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। चित्रकूट के रैपुरा मे ग्राम अगरहुँडा छत्रपति साहू जी महाराज कृषि महाविद्यालय द्वारा एन. एस. एस. का सात दिवसीय शिविर ज्वाला देवी मन्दिर बरहट खोवा मंण्डी बोडी पोखरी में आयोजित किया गया। स्वंय सेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई करके मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के प्रति नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके गीत-संगीत के माध्यम से नशामुक्त, मतदान एवं जल बचाओ का सन्देश दिया। प्रधानाचार्य डॉ.अंजनी सिंह महाविद्यालय के एन. एस. एस. अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सुभाष पटेल ब्यूरो चीफ, भारत विमर्श चित्रकूट उप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *