March 28, 2026
Spread the love

भोपाल। कोरोना महामारी केे चलते भारत के मध्य प्रदेश मेंं 720 फीवर क्लीनिक संचालित है जहाँ कोविड-19 की जांच के लिए सैम्पल लिए जाते है जिसमे दिनांक 26/01/2021 को कोविड-19 की जांच हेतु 19329 सैम्पल लिए गए जिसमे 19101 निगेटिव केस, 55 रिजेक्ट हुए एवं 228 पॉजिटिव केस मिले। सम्पूर्ण प्रदेश में आज दिनांक तक प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट 5274424 है जिसमे 515 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 104/181 टेली मेडिसिन सेवा में आज दिनांक तक 38729 लोगो को परामर्श दिया गया। वर्तमान में कुल एक्टिव केसेस की संख्या कुल स्वस्थ हुए लोगो की संख्या से कम है। 25/01/2021 तक प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 150 स्थलों से संचालित किया गया, प्रदेश में आज 28805 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया, कुल टीकाकरण 67468 किए गये।

भारत विमर्श भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed