पढाई शुरू करने से पहले बच्चे रोज करते हैं व्यायाम
1 min read
चित्रकूट। पढाई शुरू करने से पहले बच्चे रोज करते हैं व्यायाम। बाल शिक्षा नि:शुल्क संस्थान खुटहा चित्रकूट के बच्चे नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने से पहले संस्थान में मास्क लगाकर रोज व्यायाम करते हैं और उसके बाद अपनी-अपनी कक्षाओं में पढाई करने जाते हैं। यहाँ बच्चों के मानसिक विकास के साथ शरीरिक विकास पर भी जोर दिया जाता है। यहाँ के संस्थापक मनीष जी का कहना है कि रोज व्यायाम करने से बच्चों के शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है। वही संरक्षक मनोज गर्ग जी ने बताया कि संस्थान के बच्चों के व्यायाम के साथ योग की शिक्षा भी बहुत जल्द देने वाले हैं। सचिव राजकरन कहते हैं कि हमारे बच्चे संस्थान से व्यायाम सिखकर अपने दादा-दादी, माता-पिता एवं छोटे भाई-बहनों को सिखाते हैं। संस्थान में नन्हें बाबू, दीपक, जुगुल, धीरज आदि शिक्षक समय से उपस्थित होकर कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाते हैं।
सुभाष पटेल(ब्यूरो चीफ) भारत विमर्श चित्रकूट उप्र.