December 13, 2025

नीतीश कैबिनेट का विस्तार,बीजेपी से कोई भी सदस्य शामिल नहीं

1 min read

पटना : नीतीश कैबिनेट में 8 नए मंत्रियों को को शपथ दिलायी गई है। राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन के द्वारा सभी मंत्रियों को शपथ दिलायी गई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में ख़ास बात ये रही कि बीजेपी से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ है। सिर्फ जेडीयू कोटे के विधायकों-विधानपार्षदों को हीं मंत्री बनाया गया है।

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ-

श्याम रजक

डा. अशोक चौधरी

नीरज कुमार

नरेंद्र नारायण यादव

संजय झा

रामसेवक सिंह

लक्ष्यमेश्वर राय

बीमा भारती

दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में तीन मंत्रियों को इस्तीफा सौंपनी पड़ी थी, इनमें जल संसाधन मंत्री ललन सिंह,पशुपालन मंत्री पशुपति पारस और आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव हैं। वर्तमान में ये लोग लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। जबकि जदयू संसदीय दल के नेता के रुप में ललन सिंह को चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *