December 13, 2025

दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ की नहीं बनी बात

1 min read

नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला गठबंधन होते-होते रह गया। आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको और अन्य सीनियर नेताओं से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस का फैसला देश के सामने रखा।

शीला दीक्षित ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में होने वाला गठबंधन नहीं होगा।

ऐसा माना जा रहा है दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं. वहीँ दूसरी ओर सीनियर नेतृत्व कांग्रेस और आप के द्वारा कराये गए सर्वे में यह बात निकल क्र आयी थी कि अगर दोनों पार्टियां अलग चुनाव लड़ती हैं तो बीजेपी को फायदा मिलेगा. सूत्रों के अनुसार दिल्ली कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सरकार और उनकी नीतियों को लेकर गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि, कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिशें की जाएँगी. लेकिन बीते शनिवार को आप ने सात लोकसभा सीटों में से छ: सीटों का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *