October 25, 2026

वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे

1 min read
Spread the love

पटना: काफ़ी लम्बे अर्से के बाद कांग्रेस अपने बल पर बिहार में 3 फ़रवरी को रैली का आयोजन कर रही है. कांग्रेस ने इस रैली का नाम जन अकांक्षा रैली रखा है. पार्टी के छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर काफ़ी उत्साहित है. रैली की तैयारी के लिए पटना के विभिन्न चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. मानो पूरा पटना कांग्रेस मय हो गया हो.

राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगे कई पोस्टरों में एक ख़ास पोस्टर है जिसमे राहुल गाँधी को श्री राम के रूप में दिखाया जा रहा है. उस पोस्टर में जन अकांक्षा रैली का जिक्र किया गया है. इसके साथ ही लिखा गया है कि वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे. पोस्टर में राहुल गांधी को धनुष बाण लिए श्री राम के रूप में दिखाया गया है.

विजय कुमार सिंह दोवारा लगायी गयी इस पोस्टर में विजय कुमार कही न कही भाजपा पर कटाछ करते दिख रहे है. अपने दोहे और राहुल को श्री राहुल में प्रवर्तित चेहरें को दिखा कर ये कहना चाह रहे है कि कॉग्रेस पार्टी राम कि राजनीति नहीं करती बल्कि राम में जीती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.