July 22, 2025

लोकपाल मुद्दे पर 2 अक्टूबर से अन्ना की भूख हड़ताल, मोदी को लिखी चिट्‌ठी

1 min read
Spread the love

अहमदनगर: वर्ष 2011 में स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर से भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं. भूख हड़ताल से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखा और भाजपा पर आरोप लगाए.

 

अन्ना हजारे गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर रहे है. इस बारे में अन्ना ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकपाल आंदोलन के कारण भाजपा केंद्र की सत्ता में आई और अब लोकपाल के मुद्दे पर टालमटोल कर रही है.

 

उन्होंने कहा कि वह 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले पर अटल हैं. हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पिछले चार साल में सरकार टाल-मटोल का रवैया अपनाती रही और लोकपाल या लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की। हजारे ने लिखा, ‘लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए 16 अगस्त, 2011 को समूचा देश सड़कों पर उतर आया था, आपकी सरकार इसी आंदोलन की वजह से सत्ता में आई.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *