October 23, 2026

5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त

1 min read
5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त
Spread the love

चित्रकूट – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में चित्रकूट में जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन के नेतृत्व में जांच दल ने विभिन्न खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच दल द्वारा सद्गुरु कैफे एंड भोजनालय (जानकीकुंड), पंचवटी रेस्टोरेंट, गीतांजलि रेस्टोरेंट, सद्गुरु जलपान रेस्टोरेंट (होटल रामसंस) तथा मिश्रा यूपी ढाबा की जांच की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग का मामला सामने आने पर सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.