चित्रकूट में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम आयोजित
1 min read
कलेक्टर,एसपी सहित तमाम बिभागों के आला अधिकारी रहे मौजूद. सुनी लोगो की समस्याएं.
चित्रकूट – जनता के मन में सरकार के प्रति विश्वास कायम रखने के लिए पूरे प्रदेश में शुरु किये गए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चित्रकूट स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन में जनविश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सतना जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, मझगंवा SDM आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर समेत जिले भर से बिभिन्न बिभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.और लोगो की समस्याएं सुनकर कुछ का निदान करते हुए कुछ समस्याओं को समय सीमा में निदान करने हेतु आश्वस्त किया गया. कार्यक्रम के समंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा बताया गया कि जनविश्वास कार्यक्रम अलग अलग जगहों पर लगातार आयोजित किया जा रहा है,इस कार्यक्रम में हम लोग सीधे जनता से संवाद करके उनकी समस्याएं जानकार उनके निराकरण का प्रयास करते हैं.साथ ही जो लोग मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत करते हैं, उनका समाधान किया जाता है. बीते लगभग एक महीने मे मझगंवा अनुभाग में लगभग 8 हजार शिकायते प्राप्त हुईं थी, जिनमे से 80%का समाधान किया जा चुका है, अभी 15 सौ शिकायते शेष हैं, जिनके निराकरण हेतु अधिकारी कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं.
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
