October 17, 2026

मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर

1 min read
मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर
Spread the love

अलाउंसमेंट के माध्यम से दूर रहने की दी जा रही चेतावनी

चित्रकूट — मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, जिससे नदी घाट के किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक मझगवां और पिंडरा क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। हालांकि अब जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है।
एसडीआरएफ के कर्मचारी अंकित शुक्ला एवं राजनारायण शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। साथ ही लगातार अलाउंसमेंट के माध्यम से आने वाले यात्रियों और दुकानदारों को नदी एवं घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।

प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.