ग्रामोदय विवि में बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग संपन्न
1 min read
ग्रामोदय विवि में बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग संपन्न
चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा कृषि संकाय के अंतर्गत संचालित बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आज प्रवेश काउंसलिंग संपन्न हुई। अधिष्ठाता कृषि डॉ सुधाकर मिश्रा ने बताया कि बीएससी, कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरीकाउंसलिंग तुलसी सभागार में हुई , जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से आए अभ्यर्थियों ने सहभागिता कर पात्रता अनुरूप प्रवेश लिया। प्रवेश काउंसिलिंग ग्रुप में अधिष्ठाता डा. एस पी मिश्रा, प्रो एच एस कुशवाहा ,डॉ उमेश शुक्ला, डॉ वाई के सिंह ,डॉ शिव शंकर सिंह तथा उप कुलसचिव अकादमी डॉ साधना चौरसिया मौजूद रहीं।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
