प्रेमपुर के सुयश यादव ने नीट परीक्षा में हासिल की 9732 वीं रैंक
1 min read
इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहे सुयश, क्षेत्र में खुशी का माहौल
जौनपुर- सिकरारा क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी सुयश यादव ने नीट (NEET-UG) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 9732वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नीट- 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ है।
सुयश यादव, गुदरीगंज स्थित सतगुरु सेवा उपचार केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमित यादव के पुत्र हैं। उनके दादा डॉ. रामसेवक यादव भी लंबे समय से गुदरीगंज-लालाबाजार में होम्योपैथिक क्लीनिक संचालित कर लोगों की सेवा कर रहे हैं।


सुयश ने इसी वर्ष उमा वैजयंती पब्लिक स्कूल, शाहपुर (बदलापुर) से इंटरमीडिएट की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी और विद्यालय में टॉप किया था। अब नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। सुयश की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार ने बताया कि सुयश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं और नियमित मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।
