October 17, 2026

चित्रकूट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छाया अंधेरा

1 min read
चित्रकूट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छाया अंधेरा
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात तेज आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए तथा विद्युत तार टूटने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग द्वारा लगातार मेंटिनेंस कार्य किए जाने के बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेयजल संकट के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.