September 30, 2026

झूठी गोलीकांड की रिपोर्ट करने वाला आरोपी भेजा गया जेल, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद

1 min read
झूठी गोलीकांड की रिपोर्ट करने वाला आरोपी भेजा गया जेल, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस ने गोली चलने की झूठी सूचना देकर अन्य लोगों को फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और 10 खाली खोखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की बारीकी से जांच की।
पुलिस के अनुसार फरियादी आशीष शुक्ला पिता शिव कुमार शुक्ला उम्र 44 वर्ष निवासी तरौड़ा थाना जसपुरा जिला बांदा उत्तरप्रदेश हाल निवासी सिरसावन थाना चित्रकूट जिला सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे ध्रुव गुप्ता, शिवांश त्रिपाठी एवं एक अन्य व्यक्ति उसके घर पहुंचे और जमीन बेचने के पैसों में से 6 हजार रुपये मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली चलाने की बात कही गई थी। फरियादी ने बताया था कि 315 बोर के कट्टे से हवाई फायर किया गया, जिसकी गोली उसके लोहे के दरवाजे से टकराकर दीवार में लगी।
रिपोर्ट पर थाना चित्रकूट में अपराध क्रमांक 184/26 धारा 125, 296ए, 3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 11/13 एडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को फरियादी के बयान संदिग्ध लगे। पूछताछ में बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। विवेचना में खुलासा हुआ कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद का बदला लेने की नीयत से फरियादी आशीष शुक्ला ने स्वयं अपने घर पर अवैध कट्टे से फायर किया था और बाद में कट्टा व कारतूस झाड़ियों में छिपा दिए थे।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और 10 खाली खोखे बरामद किए। इसके बाद आरोपी आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में मारपीट एवं गाली-गलौज करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी, सउनि शारदा प्रसाद सोनवंशी, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह, आरक्षक विनोद द्विवेदी, अनुज सिंह, मानवेन्द्र सिंह एवं शिवेन्द्र पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.