September 30, 2026

सतना जिले को मिली 50 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क की सौगात

1 min read
सतना जिले को मिली 50 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क की सौगात
Spread the love

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने नवकरणीय ऊर्जा मंत्री से भेंट कर जताया आभार

  सतना – नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के प्रयासों से सतना जिले को 50 मेगावाट सौर ऊर्जा सह ऊर्जा भण्डारण पार्क परियोजना की सौगात मिली है। परियोजना की स्वीकृति मिलने पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला से भेटकर सतना जिले को 50 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण परियोजना की स्वीकृति मिलने पर आभार व्यक्त किया।
        प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंत्रि परिषद के निर्णय अनुसार सतना जिले में 300 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना (4 घंटे ऊर्जा भंडारण सहित), 300 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना (6 घंटे ऊर्जा भंडारण सहित) तथा 200 मेगावाट 24 घंटे उपलब्धता वाली सौर ऊर्जा परियोजना हेतु मंजरी दी गई है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा सह ऊर्जा भण्डारण पार्क परियोजना का विकास किया जायेगा। सौर पार्क के विकास एवं परियोजना डेवलपर्स के चयन हेतु रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर को सौर ऊर्जा पार्क विकासक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह परियोजना सतना के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, उद्योगों एवं निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार आएगा। ऊर्जा भंडारण तकनीक के माध्यम से अधिक स्थिर एवं प्रभावी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी तथा हरित एवं सतत विकास को गति मिलेगी। यह परियोजना सतना को देश के उभरते हुए ग्रीन एनर्जी हब के रूप में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.