उत्कृष्ट जनगणना कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का हुआ सम्मान
1 min read
सतना – कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में जनगणना 2027 का कार्य निरंतर प्रगति पर है। जनगणना कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को शुक्रवार को तहसील रघुराजनगर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम रामपुर चौरासी एचएलबी-144 की प्रगणक श्रीमती प्रीतू बागरी और ग्राम कुवां एचएलबी-224 में प्रगणक सतीश चौधरी शामिल है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सौरभ मिश्रा ने बताया कि ग्राम रामपुर चौरासी एचएलबी-144 की प्रगणक श्रीमती प्रीतू बागरी द्वारा एचएलओ ऐप के माध्यम से 157 भवनों, 209 जनगणना मकानों एवं 145 परिवारों की 100 प्रतिशत प्रविष्टि सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा से पहले ही कार्य पूरा कर लिया तथा कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहा। इस कार्य में पर्यवेक्षक कुंतीश श्रीवास्तव का मार्गदर्शन रहा। इसी प्रकार ग्राम कुवां एचएलबी-224 में प्रगणक सतीश चौधरी ने 140 जनगणना मकानों का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें पर्यवेक्षक अनुराग सिंह का सहयोग रहा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
