चार माह की मासूम बच्ची की मौत, लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
1 min read
चार माह की मासूम बच्ची की मौत, लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
सतना – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज शुक्ला ने ग्राम पथरा(सुरंगी) की बालिका (शिशु ) मृत्यु के प्रकरण के मामले में 7 और चिकित्सा कर्मियों की कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव चित्रकूट के आर बी एस के मेडिकल ऑफिसर डॉ पूजा शुक्ला, डा धनेश द्विवेदी,सेक्टर मेडिकल ऑफिसर नयागांव डा धर्मेंद्र पांडेय,ब्लॉक कम्युनिटी मोविलेजर मझगावा देवमुनि पटेल,सेक्टर सुपरवाइजर चित्रकूट कमलेश चंद्र सिंह, सी एच ओ एच डब्लू सी चौबेपुर डॉ पुष्पेंद्र गुप्ता,और ए एन एम उप स्वास्थ्य केंद्र चौबेपुर विद्या चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी की गई हैं।




भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
