फिल्मी स्टाइल में लूट, पुलिस को चकमा देकर भागे कार सवार
1 min read
चित्रकूट- फिल्मी स्टाइल में लूट, पुलिस को चकमा देकर भागे कार सवार, सीधी से बारात लौट रहे रैपुरा निवासी प्रदीप की कार को दो गाड़ियों ने ओवरटेक कर एक्सीडेंट किया, कार रुकते ही जालसाजों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन झपटी और मौके से फरार हो गए, वारदात में शामिल कारों के नंबर GJ 05 CN 0594और UP 90 K 724 बताए जा रहे हैं, सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे पुलिस वाहन को ही ओवरटेक कर भाग निकले, यह सनसनीखेज घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र के बगदरा घटिया के पास की है, पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर दे दी है, बगदरा में हमेशा मौजूद रहने वाली SAF भी नही है मौजूद खाली पड़ी चौकी और हुई वारदात, चित्रकूट में कार के वीडियो भी आया सामने।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता ,भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
