कामता बस्ती के रस्ते में भरे गंदे पानी से गुजर रहे लोग, बनी जान की आफत
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 कामता बस्ती में पिछले तीन माह से घरों के सामने और बीच रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का निकलना और रहना दूभर हो गया है। नाली का गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क नगर परिषद 2 लाख का टेबल टेंडर राजा तिवारी नामक ठेकदार को देकर बनाई गई थी, लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। नाली निर्माण तो दूर, जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे गंदा पानी लगातार जमा हो रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी, अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे नगर परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल और तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।





जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श, चित्रकूट मध्य प्रदेश
