April 20, 2026

5 वीं तक के छात्रों की 30 अप्रैल तक स्कूल अवकाश

1 min read
5 वीं तक के छात्रों की 30 अप्रैल तक स्कूल अवकाश
Spread the love

सतना – जिले में तापमान में वृद्धि होने के कारण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालयीन आदेश क्रमांक/27/शिक्षा/विद्या/2026-27 सतना, दिनांक 16.04.2026 के द्वारा सतना जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय,केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय,आई.सी.एस.ई./सी.बी. एस.ई.अन्य मान्य प्राप्त समस्त शालाओ के अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था, और शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य पूर्ण करेगें ।
दिनांक 19.अप्रैल.2026 को तापमान 43 डिग्री से अधिक होने एवं आगामी दिवसो में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के कारण शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए प्री-प्रायमरी से कक्षा 5 वीं तक के समस्त शासकीय,अशासकीय,केन्द्रीय विद्यालय/जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई.,सी.बी.एस.ई.,अन्य मान्य प्राप्त समस्त शालाओ में अध्ययनरत छात्रो के लिए दिनांक 21.04.2026 से 30.04.2026 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रो के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे 12:30 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य करेगें।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *