चित्रकूट पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
1 min read
चित्रकूट पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चित्रकूट- धर्मनगरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, चित्रकूट पुलिस ने रजौला बायपास पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 7 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब कुल 64.8 लीटर और अपाचे बाइक जब्त, पकड़े गए आरोपी छविलाल यादव और राहुल कुशवाहा उत्तर प्रदेश के कर्वी चित्रकूट के निवासी हैं, शराब, बाइक और मोबाइल सहित कुल 1 लाख 68 हजार रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया, थाना प्रभारी जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
