October 26, 2026

हनुमान धारा तिराहा महेंद्र किराना स्टोर के पास सीवर लाइन का बुरा हाल

1 min read
हनुमान धारा तिराहा महेंद्र किराना स्टोर के पास सीवर लाइन का बुरा हाल
Spread the love

चित्रकूट- नगर क्षेत्र के हनुमान धारा मार्ग नायगांव तिराहा पीपल के वृक्ष के पास सीवर लाइन की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मुख्य सड़क पर बने सीवर चैंबर टूटे पड़े हैं, जिससे आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है, जिससे गहरा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे में लगभग 15 फीट तक की गहराई साफ दिखाई देखी जा सकती है जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। सीवर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जनक एंड पांचाल नामक कंपनी को सौंपी गई है, लेकिन कंपनी की लापरवाही के चलते मेन चैम्बर खुले पड़े हैं। आरसीसी सड़क पर बने इन खतरनाक गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
तो वहीं सीवर लाइन कार्य पिछले 10 वर्षों से चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.