October 17, 2026

पवित्र नदी मंदाकिनी में स्नान के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा

1 min read
पवित्र नदी मंदाकिनी में स्नान के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा
Spread the love

चित्रकूट – बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार की शाम धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने देर रात मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान करने के पश्चात भगवान श्री कामता नाथ की आरती की।तत्पश्चात पांच किलो मीटर की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया।गौर तलब है कि जयपुर में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सीधे चित्रकूट पहुंचे और अपने गुरुधाम के प्रति विशेष श्रद्धा प्रकट करते हुए इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया। इस दौरान परिक्रमा पथ पर रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शनों की प्रतिक्षा में डटे रहे।और उनके पहुंचने पर “जय श्रीराम” का जयघोष करते हुए साथ चल पड़े, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। चित्रकूट में रात्रि विश्राम के उपरांत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार सुबह पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा के लिये बांदा प्रस्थान करेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.