November 1, 2026

चित्रकूट में संत श्री प्रेम पुजारी दास जी महाराज की जयंती 14 जनवरी को

1 min read
चित्रकूट में संत श्री प्रेम पुजारी दास जी महाराज की जयंती 14 जनवरी को
Spread the love

चित्रकूट – साकेतवासी पूज्य संत, कामदगिरि प्रदक्षिणा के प्रमुख द्वार मंदिर के महंत एवं निर्मोही अनी अखाड़ा के श्री महंत रहे श्री श्री 1008 श्री प्रेम पुजारी दास जी महाराज की जयंती 14 जनवरी, मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा, विद्वत संगोष्ठी तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार मंदिर के संचालक संत मदन गोपाल दास, संत रामविष्णु दास जी महाराज एवं नागा नृसिंहदास जी महाराज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.