October 31, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी

1 min read
प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी
Spread the love

सतना – किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार रबी 2025-26 मौसम का बीमांकन बैंकों द्वारा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा कृषक हित में मौसम रबी 2025-26 के लिए अधिसूचित फसलों का बैंकों द्वारा ऋणी एवं अऋणी कृषकों का प्रीमियम नामे करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढाई गई है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आशीष पाण्डेय ने सतना एवं मैहर जिले के सभी किसानों से कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा अवश्य कराये। साथ ही जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि फसलों की नुकसानी की स्थिति में वे अपनी फसलों की क्षति की भरपाई कर सके।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.