October 30, 2026

एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
Spread the love

चित्रकूट- सद्गुरु सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों और सेवा भावना से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल से आए एमपी एनएसएस स्टेट कोऑर्डिनेटर, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के एनएसएस ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम ऑफिसर राहुल सिंह परिहार रहे। विशेष अतिथि के रूप में रीवा एपीएस के समन्वयक डॉ. अभिमन्यु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. शुक्ला, विद्याधाम हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य एस.डी. पाण्डेय, ईसीआई स्कूल के प्रोग्राम ऑफिसर वीरेंद्र कुमार द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता, भारत विमर्श चित्रकूट, मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.