October 31, 2026

IAS प्रशिक्षु अनिकेत शांडिल्य संलग्नीकरण प्रशिक्षण हेतु भारमुक्त

1 min read
IAS प्रशिक्षु अनिकेत शांडिल्य संलग्नीकरण प्रशिक्षण हेतु भारमुक्त
Spread the love

सतना- आर.सी.वी.पी. नरोन्हा (IAS) 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए आयोजित संलग्नीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए राज्य शासन द्वारा संबंधित प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके जिलों से भारमुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में सतना जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर एवं 2024 बैच के IAS अधिकारी अनिकेत शांडिल्य को प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु 6 दिसंबर 2025 को अपरान्ह पश्चात उनके वर्तमान दायित्वों से भारमुक्त कर दिया गया है।
अकादमी में आयोजित यह प्रशिक्षण नए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ और शासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.