October 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी तेल की कीमतों को आकाश पर ले गए : तेजस्वी

1 min read
Spread the love
तेजस्वी ने पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट कहा

पटना : भारत बंद के दौरान अपने समर्थकों के साथ आये तेजस्वी यादव ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंचकर तेजस्वी ने बंद के संबंध में कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर मोदी जी कहते थे। मैं यह कर दूंगा, वो कर दूंगा, आकाश को धरती पर ला दूंगा। क्या हुआ मोदी जी? आप तो तेल की कीमतों को आकाश पर ले गए।

बीजेपी के एजेंट उत्पात कर रहे

पटना में बंद के दौरान उत्पात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ एजेंट नेता जो नेता कम अभिनेता जैसा काम कर रहे हैं। वे बीजेपी के इशारे पर सरकारी संपत्ति का नुकसान कर बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि उन्हें बीजेपी से और ज्यादा फंड मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.