October 25, 2026

जल भराव से फिसल रहे वाहन, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

1 min read
Spread the love

जौनपुर- जिले के लालबाजार क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के सामने NH-31 की पटरियों पर जल भराव की समस्या बारिश के दिनों में जानलेवा बनती जा रही है। सड़क किनारे गड्ढों में पानी भरने और मिट्टी दलदल में तब्दील होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार एजेंसियां मौन साधे हुए हैं। स्थानीय निवासी अमरजीत राहुल यादव राहुल जायसवाल पिंटू यादव इंद्रेश कुमार यादव राजेश यादव डॉक्टर कमलेश कनौजिया ने बताया कि बुधवार को एक साइकिल सवार तेज रफ्तार से गुजरते ट्रक से बचने के लिए जैसे ही सड़क के किनारे आया, वहां भरे गंदे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ऐसी घटनाएं अब यहां आम बात हो गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर कई बार फोन कर घटनाओं की जानकारी दी गई, लेकिन आज तक न तो कोई स्थायी समाधान हुआ और न ही मौके पर कोई मदद पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी पानी सड़क किनारे भर जाता है। फिसलन और गड्ढों की वजह से बाइक, साइकिल, पैदल यात्रियों तक को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थल पर जलनिकासी की व्यवस्था की जाए और सड़क की पटरियों को मजबूत कर हादसों को रोका जाए। भारत विमर्श न्यूज़ की तरफ से कई बार शिकायत किया गया अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.