October 26, 2026

प्रभारी मंत्री द्वारा चित्रकूट और जिले में चल रहे विकास कार्यों की ली गई समीक्षा बैठक

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – दो दिवसीय पर प्रवास पर सोमवार को चित्रकूट पहुंचे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अत्री सभागार में चित्रकूट सहित सतना जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।गौर तलब है कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से समग्र  चित्रकूट विकास हेतु 8.55 करोड़ रुपए की योजनाएं बनाई गई हैं।अधिकारियों द्वारा प्रभारी मंत्री के समक्ष चित्रकूट विकास कार्यों हेतु बनाई गई योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया।जिसमें कई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई।बैठक में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार,रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह सहित जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और अन्य तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक के बाद प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि चित्रकूट में जब विकास हो जाएगा,तब यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाएगी।क्योंकि अभी तक जहां भी तीर्थ स्थलों का विकास हुआ है,वहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।हम यह कल्पना करते हैं कि अभी यहां जितने श्रृद्धालु आते हैं,विकास होने के बाद चार पांच गुना बढ़ जाएंगे।इसलिए विकास ऐसा हो,जिसमें रुकने की व्यवस्था हो,पानी की व्यवस्था हो,साथ ही जो भी काम हों, वो क्वालिटी वर्क हों।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.