October 30, 2026

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिवसीय प्रवास पर सतना आयेंगे

1 min read
Spread the love


सतना – मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 25 मई को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय प्रातः 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री प्रातः 9 बजे सतना से चित्रकूट लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10 बजे से चित्रकूट के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन 26 मई को प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय चित्रकूट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे चित्रकूट से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे सतना आयेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सतना से रात्रि 8.50 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.