September 19, 2024

जिलाजीत की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा – जगदीश नारायण राय

1 min read
Spread the love

जौनपुर- पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त करने वाले जौनपुर के जिलाजीत यादव के पांचवे शहादत दिवस पर सोमवार को उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने शहीद जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि जिलाजीत यादव जैसे वीर जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत ने देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी है और हम सबको उनके बलिदान से सीख लेकर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि जिलाजीत यादव ने सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर किया है। यह राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किया गया बलिदान, देश सदियों तक याद रखेगा। सांसद ने कहा कि शहीद जिलाजीत यादव से सदैव नौजवानों को राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज के दिन ऐसे माता-पिता धन्य हैं, जिनके पुत्र राष्ट्र के लिए बलिदान देने जैसा गौरवमयी कार्य करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल शहीद को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देना भी था। यात्रा के अंत में, शहीद के परिवार के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया। शहीद के चाचा जवाहिर यादव सभी का स्वागत किया।
श्रद्धांजलि समारोह को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव,सपा पूर्व जिला अवध नाथ पाल,
नंदलाल यादव, लालरत्नाकर,शिवसन्त यादव पोलहन मौर्या, अशोक यादव प्रधान,अंद्रेश यादव, अशोक यादव,विजय शंकर यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।।

स्मारक स्थल से निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के लगे नारे

जौनपुर। अमर शहीद जिलाजीत यादव के शहीद स्मारक तिरंगा यात्रा सोमवार को नंदलाल यादव और विजय शंकर यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।इस तिरंगा यात्रा में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लगभग सैकड़ों युवाओं द्वारा हाथ में झंडे लेकर देश भक्ति की भावना दिखाई।

तिरंगा रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा सिरकोनी बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव के बीच में पहुंची। यात्रा का समापन शहीद जिलाजीत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज हर व्यक्ति नौजवान देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.